nav-left cat-right
cat-right

Sujata Dey Painting Master Kolkata

Hi…My Self Dr. Sujata Dey Mullick From Calcutta & I’m Self Taught Artist

My Journey In Painting World About 16year’s

I Would Like To Do Dot & Tibetian Painting With Pen An Ink Also Like To Work Different Type Of Creative Art

I Have Archived • World Record Holder • Limca Book Of Record • Asia Book Of Record • Genius Award • Icon Award

I am nominated for the next biggest award show in Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Gaurav award 2026.

  

Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।...

लखनऊ रंग मंच  से निकलकर अली अब्बास अपने हिस्से का संघर्ष करने मुंबई गए 8 साल बाद उनके पिता जी के  दोनों कुलेहे (हिप) टूटने से टूट गया अली अब्बास का बेहतरीन अभिनेता बनने का सपना और लखनऊ वापस आकर पिता जी की देखभाल में  एक कलाकार कभी उम्मीद नहीं हारता फिर उन्होंने लखनऊ में रहते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इंस्पायर होकर भू माफियाओं के ख़िलाफ़  बुलडोज़र वाली मुहिम पर  एक कहानी लिखी बुलडोज़र और उस फिल्म में राइटर डायरेक्टर खलनायक  की  भूमिका निभाई और उस  2 अक्टूबर 2026 को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दी अब फिल्म देखने के बाद पता चलेगा की बुलडोज़र  अत्याचार का प्रतीक है या न्याय का ❓

मुख्य कलाकार

⭐ Starring: Vaanya Anand, Vishaal Anand, Ali Abbas, Neeraj Sharma, Nitin Chopra, Akash Srivastava..Rehan Mirza

🎬 Writer & Director: Ali Abbas

🎥 DOP | SANDEEP TIWARI RG

🎥 EDITOR | AZMI HUSSAIN

डबींग-GL PRODUCTION

🎥 Produced by: Entertain TV

🎭 Casting: Balaji Magic Studio_Casting

Costume -S.S fashion

फिल्म बुलडोज़र एंटरटेन टीवी चैनल यूट्यूब पर उपलब्ध है

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक...

मुंबई : Anjpix Collectives LLP प्रस्तुत एवं Riro Talehouse Production द्वारा निर्मित फिल्म ” Russia के रसिया ” का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर बेहद ही मजेदार और मनोरंजक हैं। जो रूस जाने के सपने से जुड़ा हुआ एक देसी सफर की कहानी हैं। कहानी की शुरुआत सपनों से भरे एक गाँव से शुरू होती हैं। जहां के कुछ लड़के जिन्हें अपनी आँखों देखी बात पर यकीन था और एक ऐसा फ़ैसला जिस पर यकीन करना मुश्किल हैं कि वे रूस जा रहे हैं।

यह सफर सपनों, दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा की एक दिल को छू लेने वाली मज़ेदार और अनोखी कहानी हैं। साथ ही बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया की बनाई हुई कहानी पर यकीन करने के मज़ेदार नतीजे हैं। भारत के गाँवों की गलियों से रूस के सपने तक, ये लड़के सब कुछ पीछे छोड़ने को तैयार हैं। अब सपना असल में वैसा ही है जैसा दिखता है या कुछ और हैं। इसके लिए पूरी फिल्म देखने की जरूरत हैं। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म का अंदाजा दर्शकों को होगा और फिल्म देखने की उत्सुकता भी बढ़ेगी।

फिल्म में भूपेश सिंह, राणा प्रताप सेंगर, भगवान दास बीडी, अमर सिंह परिहार, तरुण ठाकुर, रोहित सिंह, योगेश तिवारी, मनीष तिवारी, अतुल तिवारी, विनय शर्मा, बिजौले नामदेव, गीतिका श्याम, निर्मल गुप्ता, सारिका नायक, विवेक पांडेय, कविता गौतम, मुरलीधर नागराज, तापसी नागराज, संगीता गौतम, वंशिका पांडेय, सोहेल वारसी, आशीष रावत, पराग तैलंग, मिथिलेश तिवारी, रवि शेखर, आशीष रिछारिया, प्रिया तिवारी, माया तिवारी, भूमिका, सचिन राजपूत, संदीप सेन, लालू यादव, चिरौंजी नायक, गोपाल एवं अन्य ने अभिनय किया हैं। भूपेश गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक था टाइगर  जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, भगवान दास हाल ही में रिलीज फिल्म हनुमान अंश में भी नजर आ चुके हैं।

इस फिल्म के निर्माता अंजली वर्मा, निर्देशक मनीष दुबे, म्यूजिक एंड लिरिक्स श्रीधर नागराज, गायक श्रीधर नाराज, भूपेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रंजीत चौधरी, लेखक मनीष दुबे, डीओपी विजय पोहारे, एडिटर मनीष दुबे, क्रिएटिव प्रोड्यूसर रितेश वर्मा, लाइन प्रोड्यूसर पंकज पारे, कोरियोग्राफर गीतिका, श्याम, संदीप दीक्षित, कॉस्टयूम गीतिका, श्याम, एसोसिएट डायरेक्टर संदीप दीक्षित, असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल तिवारी हैं।

Follo On Social Media

https://www.instagram.com/rirotalehouse/

https://www.facebook.com/rirotalehouse/

 

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज...

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दाम्पत्य जीवन और परिवार की समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में आस्था और श्रद्धा के साथ हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भक्तिभाव से परिपूर्ण तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ रिलीज किया है। यह भावपूर्ण गीत बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राकेश मिश्रा और खूबसूरत अदाकारा ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह तेज स्पेशल गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गीत को सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू जैन ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर मन मोह लिया है। जिससे इस गीत ने तीज पर्व के माहौल को पूरी तरह से शिव-पार्वती की भक्ति और दाम्पत्य निष्ठा से भाव-विभोर कर दिया है।

लीजेंड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मेहरोत्रा, डायरेक्टर रंगलाल आर. निषाद, लेखक विंध्या शुक्ला हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा (शांडिल्य), बीरेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, विंध्या शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, पानमती शर्मा, ग्लोरी महंतो हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, रामनिवास राज बिंद, शेखर मधुर के लिखे गीतों को संगीतकार स्वर्गीय धनंजय मिश्रा मधुर संगीत से सजाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भक्ति और श्रद्धा भाव का अद्भुत संगम के साथ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ बनाया गया है। इस गीत में भारतीय समाज और पूर्वांचल व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर रूप देखने को मिलता है। इस गीत को भोजपुरी संगीतप्रेमियों और व्रत करने वाली महिलाओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।’

वही राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। पारंपरिक भारतीय परिधान में अभिनेत्री ऋतु सिंह के इस फिल्म में काम करना एक यादगार पर रहा है इस चीज स्पेशल गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस और श्रोताओं को दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज

अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता की फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का ट्रेलर रिलीज ईगल भोजपुरी मूवीज पर...

डिजिटेक प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैश, सोनिया मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, कविता राज, अभय राय, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, गेस्ट अपीयरेंस रोहित सिंह मटरू हैं। सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय देखते ही बन रहा है।

इस फ़िल्म के निर्माता गौतम शाह, फिरोज ए खान हैं। सह-निर्माता तेजल शाह, संजय मणि भारती, फिरोज ए खान तथा निर्देशक फिरोज ए खान हैं। लेखक मणि भारती, फिरोज ए खान, संगीतकार कैलाश दास, नृत्य निर्देशक सोनू प्रीतम, डीओपी फिरोज खान, एडिटर गुरजेंट सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर रामचंद्र कनौजिया, अभिषेक सम्राट हैं।

गौरतलब है कि यह एक पारिवारिक, भावनात्मक और सामाजिक कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म में दर्शकों के बीच मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी पहुंचाया जा रहा है।

अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता जीता दिल ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ के ट्रेलर में