nav-left cat-right
cat-right

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions...

Mumbai: The wait is finally over as the much-awaited romantic song “Tu Zindagi” is now out and ready to touch the hearts of music lovers. Filled with love, emotions and heartfelt melodies, the song beautifully captures the feeling of finding that one special person who becomes your whole world.

Featuring talented artists Fatima Ansari and Azhar Ali Khan, “Tu Zindagi” presents a fresh romantic musical experience with an emotional storyline and soulful performances.

The song features vocals by Zayed Khan and Ishaq Khan, while the music and composition have been created by Zayed Ishaq. The music video is directed by Mehek Agarwal, with lyrics penned by Rehnuma Saifi.

The technical team includes Deepam J Baruah for mixing and mastering, while Farheen Khan has worked on costume styling. The project is produced by Sandy Joil.

🎶 SONG CREDITS

Song: TU ZINDAGI

Featuring Artists: FATIMA ANSARI & AZHAR ALI KHAN

Singers: ZAYED KHAN & ISHAQ KHAN

Music & Composer: ZAYED ISHAQ

Director: MEHEK AGARWAL

Lyrics: REHNUMA SAIFI

Mixing & Mastering: DEEPAM J BARUAH

Costume Stylist: FARHEEN KHAN

Producer: SANDY JOIL

With its romantic theme and emotional melody, “Tu Zindagi” aims to connect with listeners who have experienced love, emotions and the feeling of making someone an important part of their life.

The makers are inviting audiences to watch, listen, feel and share the song and share their reactions with the team.

❤️ “TU ZINDAGI” — OUT NOW!

Watch it. Feel it. Share it. And tell us what you feel. 🎶❤️

SUBSCRIBE TO MY PERSONAL YOUTUBE CHANNEL

🔗 https://youtube.com/@officialzayedkhan/

“TU ZINDAGI” OUT NOW: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’...

मुंबई: रोमांटिक गानों के शौकीनों के लिए प्रसिद्ध निर्माता मनीष शाह लगातार एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं”* आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुका है, जबकि आगामी *4 सितंबर* को उनका अगला गाना *”तेरी आंखों में”* दर्शकों के बीच होगा।

हाल ही में रिलीज हुए उनके पिछले गीत *’भीगी मोहब्बत’* को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। संगीत प्रेमी *’MS Music Series’* यूट्यूब चैनल पर जाकर इन सभी गानों का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।

“बरसात हैं” में दिखी राज और कविता की शानदार केमेस्ट्री

हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो *”बरसात हैं (Barsaat Hain)”* में राज सिंह राजपूत और कविता मिश्रा की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

* *गायक:* परेश परमार एवं जलपा दावे

* *संगीतकार:* कमलेश वैद्य

* *निर्देशक:* विकास मंडल

* *कोरियोग्राफर:* संजय कोर्वे

4 सितंबर को रिलीज होगा “तेरी आंखों में”

https://youtube.com/shorts/UvWvPmebjh8?si=2j_afRb205txYJBG

आगामी 4 सितंबर को रिलीज होने जा रहे म्यूजिक वीडियो *”तेरी आंखों में (Teri Aankhon Mein)”* में प्रथम जैन और लक्ष्मी पंडित की जोड़ी अभिनय करती दिखेगी।

* *गायक:* मनीष पांडेय एवं रिया गुप्ता

* *गीतकार:* नीतीश त्रिपाठी

* *संगीतकार:* संजय यादव

* *निर्देशक:* अंशुल

* *कोरियोग्राफर:* दिलीप शाह

* *डीओपी (DOP):* निरंजन गुप्ता

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

दोनों ही म्यूजिक वीडियो का निर्माण दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है। कर्णप्रिय गीत-संगीत के साथ-साथ गानों की विजुअल मेकिंग और फिल्मांकन बेहद आकर्षक है। निर्माता मनीष शाह का कहना है कि इन रोमांटिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव और बेहतरीन मनोरंजन मिलेगा।

 

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज...

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और शानदार गाना ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ रिलीज हो गया है। एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर जारी इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता आदित्य ओझा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज और नितेश कुशवाहा ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है।

गाने के निर्माता सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि भोजपुरी संगीत को नए अंदाज और बेहतर प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ में मनोरंजन के साथ आकर्षक म्यूजिक और शानदार डांस का तालमेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ सकता है।

गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ एक एनर्जेटिक और मनोरंजक भोजपुरी गीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उनकी और नितेश कुशवाहा की आवाज को खूब पसंद करेंगे।

वहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस गाने की शूटिंग का अनुभव काफी शानदार रहा। गाने की बीट और इसकी प्रस्तुति को ध्यान में रखते हुए डांस और एक्सप्रेशन पर खास काम किया गया है। उन्होंने दर्शकों से गाने को प्यार देने की अपील की।

गाने का संगीत साबिर हुसैन ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल सत्यम राजा ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी संजय कोरवे ने की है और वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी साबिर हुसैन ने संभाली है। डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। कास्टिंग लाबकुश साहिस ने की है, जबकि एडिटिंग और वीएफएक्स पंकज साव ने किया है। डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है। गाने के मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी हैं।

एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार यह गाना भोजपुरी दर्शकों के लिए खासा मनोरंजक है। गाने में माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का डांसिंग अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शिल्पी राज की दमदार आवाज और गाने की आकर्षक धुन इसे और खास बना रही है। ‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ का वीडियो अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज...

मुंबई: निर्माता मनीष शाह की नई प्रस्तुति और बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिक वीडियो *’भीगी मोहब्बत’* आधिकारिक तौर पर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना संगीत प्रेमियों और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

‘भीगी मोहब्बत’ एक बेहद ही खूबसूरत और कर्णप्रिय रोमांटिक गाना है, जिसे दर्शकों की पसंद और आधुनिक संगीत के ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गाने में गायक *मनीष पांडेय* और गायिका *रिया गुप्ता* की सुरीली और मधुर आवाज का संगम है, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

दृश्य (वीडियो) की बात करें तो *राज सिंह राजपूत* और *कविता मिश्रा* की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री और शानदार अभिनय दर्शकों का दिल जीत रहा है। दोनों की जोड़ी और उनका डांस दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध:

इस बेहतरीन ऑडियो-वीडियो सॉन्ग का आनंद दर्शक यूट्यूब चैनल *’एम एस म्यूजिक सीरीज’ (MS Music Series)* पर बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं।

निर्माता मनीष शाह का बयान:

म्यूजिक वीडियो के रिलीज पर खुशी जताते हुए निर्माता मनीष शाह ने कहा, “हमारी पूरी टीम ने इस गाने को बेहतरीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत और अपना सर्वश्रेष्ट योगदान दिया है। कलाकारों से लेकर बैकएंड टीम तक सभी ने शानदार काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से दर्शकों ने अब तक हमारी प्रस्तुतियों पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा है, ठीक उसी तरह इस म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ को भी भरपूर प्यार देंगे।”

*क्रेडिट्स (मुख्य टीम):*

* *निर्माता:* मनीष शाह

* *गायक:* मनीष पांडेय

* *गायिका:* रिया गुप्ता

* *गीतकार:* नीतीश त्रिपाठी

* *संगीतकार:* संजय यादव

* *अभिनेता व अभिनेत्री:* राज सिंह राजपूत एवं कविता मिश्रा

* *डीओपी (DOP):* विकास मंडल

* *कोरियोग्राफर:* संजय कोर्वे

* *रिकॉर्डिंग स्टूडियो:* मां शारदा रिकॉर्डिंग स्टूडियो

* *रिलीज प्लेटफॉर्म:* एम एस म्यूजिक सीरीज (यूट्यूब)

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज...

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’ ने संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए दुबई में भोजपुरी गाने को फिल्मा कर पेश किया है। बता दें कि बहुत ही प्यारा भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ ऑडियंस के बीच आ गया है, जिसको मशहूर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी बेहद मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से दीवाना मस्ताना बना रही हैं। उनके साथ हैंडसम एक्टर मो. ताहिर हफीज ने शानदार अभिनय किया है और माही के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री से धमाल मचा दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ये नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वाकई प्यार का एहसास जगा दिया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

​इस गाने की सबसे खास बात इसकी शूटिंग दुबई के कई खूबसूरत लोकेशन्स पर बड़े पैमाने पर की गई है। इस गाने की पूरी शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात के खूबसूरत शहर दुबई में विभिन्न मनोरम वादियों की गई है। दुबई की आकर्षक और भव्य वादियों में फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन का एहसास करा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार गरदा उड़ाया है। उनके साथ एक्टर मो.ताहिर हफीज ने धमाल मचाया  है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। इस गाने को गीतकार अर्जुन शर्मा ने लिखा है, जबकि संगीतकार गोलू सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व डीओपी राजन वर्मा, एडिटर पंकज साव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) जेबुद्दीन ने किया है। फैशन स्टाइलिस्ट फैशन स्टाइलिस्ट हैं। हेयर पीहू कौर, मेकअप इंद्रजीत दास का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

​वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। ​तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी गाने को काफी उच्च स्तर पर तैयार किया गया है

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्मों और गानों को विश्वस्तर पर पहचान मजबूत करने के लिए हमेशा कुछ नया और बड़े कैनवास पर फिल्माना जरूरी है। बेहतरीन और उच्च स्तर का कंटेंट से रूबरू कराने के लिए ही मैंने दुबई में गाने की शूटिंग किया है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों को छूएगा और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव में कहा कि ‘फैंस और मुझे चाहने वाले मेरे स्टाइलिश अवतार और डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोमांटिक और क्लासिक भोजपुरी गानों के शौकीन लोगों के लिए यह गाना बेहतरीन विकल्प के रूप में साबित होगा। इतने बड़े लेबल पर दुबई जाकर अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद।’

सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट और मेकिंग कमाल का बनाया गया है। मेरी आवाज में गाया हुआ ये सांग अमर हो गया है, इसके लिए  रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद।’

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज...

भोजपुरी संगीत जगत की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और एक्ट्रेस अंजलि यादव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ ऑडियंस के बीच पेश किया है। ये मजेदार गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजली यादव ने दिलकश अदा के साथ गर्दा उड़ा दिया है। और साथ ही साथ एक्टर रोहित वर्मा ने एक्ट्रेस के संग शानदार केमिस्ट्री जमाते हुए धमाल मचा दिया है।

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव अपनी खूबसूरती, नटखट हरकतों और जबरदस्त डांस मूव्स से पति को रिझाती नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को संगीतप्रेमी एक्ट्रेस अंजलि यादव के एक्सप्रेशन्स, सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली गायकी और गाने की बेहतरीन मेकिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा पारिवारिक और मनोरंजक गाना है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना इस साल का बड़ा हिट साबित होगा और दर्शकों का खूब प्यार बटोरेगा।’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा से भोजपुरी श्रोताओं के लिए साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजक संगीत पेश करती है। जब मुझे ऑफर मुझे मिला था तो  इस गाने के बोल सुनकर ही मुझे लगा था कि यह गाना लोगों के दिलों में तुरंत घर कर जाएगा।’

एक्ट्रेस अंजलि यादव ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मज़ा आया। जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।’

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज